बागमती में विसर्जित की गई रामविलास पासवान की अस्थियां

शिवहर। लोजपा संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अस्थियां बुधवार को बागमती नदी के पिपराही घाट पर विसर्जित की गई। इस दौरान लोजपा प्रत्याशी विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही राम विलास पासवान अमर रहे के नारे लगाए। हालांकि पीएम मोदी, जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी जिदाबाद के भी नारे खूब लगाए गए। पुरनहिया और पिपराही के विभिन्न गांवों से होते हुए अस्थि कलश यात्रा पिपराही बांध पर पहुंच कर पिपराही घाट में अस्थि प्रवाहित करने के बाद समाप्त हुई। इसके पूर्व पुरनहिया प्रखंड के कटैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पासवान को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोजपा प्रत्याशी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि असली भाजपा कार्यकर्ता हमारे साथ है। कहा कि नीतीश कुमार का अहंकार उन्हें ले डूबेगा। मौके पर राजू मिश्रा, राहुल झा, रामाशीष सहनी, भाजपा नेता सरोज कुमार झा व वसु पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

पोस्टल बैलेट से 81 वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार