पीएम की सभा में सभी 11 एनडीए प्रत्याशी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए प्रत्याशी शामिल हुए। मुख्य मंच के बगल में बनाए गए मंच पर राज्य के नगर विकास मंत्री एवं मुजफ्फरपुर के भाजपा प्रत्याशी सुरेश शर्मा, गायघाट के महेश्वर यादव, औराई के रामसूरत राय, मीनापुर के मनोज कुमार, बोचहां के मुसाफिर पासवान, सकरा के अशोक चौधरी, कुढ़नी के केदार गुप्ता, कांटी के मो. जमाल, बरुराज के अरुण सिंह, पारू के अशोक सिंह एवं साहेबगंज के राजू सिंह बैठे।

सभा में पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार,जदयू जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी, हम जिलाध्यक्ष शरीफुल हक एवं वीआईपी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सहनी के अलावा पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल साहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, पूर्व डिप्टी मेयर विवेक कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय एवं देवांशु किशोर प्रमुख रूप से शामिल हुए।

अन्य समाचार