शरद पूर्णिमा पर लोगों ने लिया अमृत वर्षा का लाभ

रोहतास। शरद पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार की रात लोगों ने खुले आसमान के नीचे खीर रख अमृत वर्षा का लाभ लिया। बताया जाता है कि वर्ष में एक बार 16 कलाओं से युक्त चंद्रमा धरती पर अमृत की वर्षा करते हैं। प्राचीन काल से ही शरद पूर्णिमा को बेहद मह्त्वपूर्ण माना जाता रहा है। शरद पूर्णिमा से हेमंत रितु की शुरुआत होती है। आचार्य ब्रज किशोर चन्द्र शास्त्री ने बताया कि शरद पूर्णिमा का महत्त्व शास्त्रों में भी वर्णित है। इस रात्रि को चन्द्रमा अपनी समस्त कलाओं के साथ होते हैं और धरती पर अमृत वर्षा करते हैं। इस तरह महिलाएं शुक्रवार की राज अमृत वर्षा का लाभ लेने के लिए खुले आसमान के नीचे खीर व दूध रखा। मान्यता यह भी है कि इसके सेवन से रोगी रोगमुक्त्त होते हैं। खीर देवताओं का प्रिय भोजन है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार