भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई

कैमूर। स्थानीय थाना में शनिवार को भूमि विवाद निष्पादन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी एवं अंचल निरीक्षक ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों के भूमि विवाद की सुनवाई की।

इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नौडीहा गांव के लालबाबू यादव एवं बनवारी यादव के बीच भूमि विवाद को आपसी सहमति से हल कर लिया गया। उसी तरह ढेढूआं गांव के दो पक्षों के बीच के भूमि विवाद को दोनों पक्षों की सहमति से हल किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को आए मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें उक्त दोनों मामलों को हल किया गया। यह कार्य सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को होगा। चुनाव में व्यस्तता के चलते यह कार्य बंद था, लेकिन अब निर्धारित दिन को भूमि विवाद निष्पादन शिविर का आयोजन हर हाल में होगा।
चुनाव में लगे वाहनों की राशि का समय से होगा भुगतान यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार