मां की पूजा व भंडारा में उमड़ी भक्तों की भीड़

कैमूर। चांद चैनपुर सीमा से सटे मां वैष्णो देवी के वार्षिक पूजा एवं भंडारा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों में मां का प्रसाद लेने की होड़ मची हुई थी। गांव खरहनियां में मां वैष्णो देवी की भव्य मंदिर स्थापित है। ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से मां के यहां पूजा करने पर भक्तों की मनोकामना अवश्य पुरी होती है। मां वैष्णो देवी के दर्शन एवं पूजा के लिए दूर दूर से भक्तों का आना लगा रहता है। पुजारी रजनी देवी मां वैष्णों देवी के पुरी तरह समर्पित हैं। ऐसा माना जाता है कि मां अपने समर्पित शिष्या रजनी देवी के माध्यम से भक्तों के मनोकामना पूरी करती है। मां वैष्णो देवी के यहां उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश झारखंड आदि दूर दूर से दर्शन करने आते हैं।

चुनाव में लगे वाहनों की राशि का समय से होगा भुगतान यह भी पढ़ें
मंदिर के प्रबंधक पप्पू बिद ने बताया कि प्रत्येक नवरात्र में मां की पूजा विशेष रूप से की जाती है। नवरात्र में चुनाव होने के चलते कार्तिक मास में मां की पूजा की गई। पूजा में हजारों की संख्या में भक्त भाग लेते हैं। प्रबंधक ने बताया कि मां की पूजा एवं हवन प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को की जाती है। लेकिन भक्तों का आना बराबर लगा रहता है। मां के सभी भक्तों के सामने मां की पुजारी रजनी देवी हवन में प्रवेश करती हैं। जलते हवन में मां की पुजारी के प्रवेश करने के बाद भी शरीर को नहीं जलता देखना किसी चमत्कार से कम नहीं। माना जाता है कि मां पूजा के दिन अपने भक्त रजनी देवी में प्रवेश कर जाती हैं। मां की पूजा के बाद भंडारा समारोह में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार