शिवहर के 30 बूथों पर होगी महिलाओं के जिम्मे कमान

शिवहर। विधानसभा चुनाव के तहत शिवहर में 30 मॉडल बूथ बनाए गए है। जहां व्यवस्था की कमान महिलाओं के जिम्मे होगी। इन बूथों पर मतदान कर्मी से लेकर पीठासीन पदाधिकारी तक केवल महिलाएं होंगी। वहीं बूथों को बेहतरीन तरीके से सजाया जाएगा। शिवहर में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पूर्वी और पश्चिमी को मॉडल बूथ बनाया गया है। रविवार को एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मो. इश्तियाक अली अंसारी ने कार्यपालक दंडाधिकारी लालदेव राम के साथ प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय स्थित बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारी व कर्मियों को निर्देशित किया।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार