कुल 67 में 11 महिला प्रत्याशी मैदान में

खगड़िया: जिले के चार विधानसभा में कुल 67 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। परबत्ता विधानसभा से कुल 15 प्रत्याशी हैं, जिनमें महिला की संख्या मात्र एक है। जबकि सर्वाधिक खगड़िया विधानसभा में महिला प्रत्याशी हैं। यहां से कुल 21 प्रत्याशी हैं, जिनमें पांच महिला प्रत्याशी हैं। इनमें निवर्तमान विधायक पूनम देवी यादव और पूर्व सांसद व लोजपा प्रत्याशी रेणु कुशवाहा भी शामिल हैं। बेलदौर से 17 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें तीन महिला प्रत्याशी हैं। जबकि अलौली(सुरक्षित) से कुल 14 प्रत्याशियों में दो महिला प्रत्याशी हैं। इनमें जदयू प्रत्याशी साधना देवी भी शामिल हैं। जो पार्टी की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

जिले के 1599 बूथों पर पड़ेंगे वोट यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार