25 बूथों पर दिखेगा महिला सशक्तीकरण

किशनगंज। विधानसभा चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत वोटिग कराने के लिए हरा संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बूथ पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी, लेकिन कुछ ऐसे बूथ बनाए गए हैं। जहां केवल महिलाओं को मतदान ड्यूटी पर लगाया गया है। इन बूथों पर महिला सशक्तिकरण की झलक दिखेगी।

महिलाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। महिलाओं में प्रतिभा कूट-कूटकर भरी होती है। केवल उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत होती है। लिहाजा मतदान के दिन 28 बूथ की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। इसके अंतर्गत बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में दो बूथ और ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में भी दो बूथ को शामिल किए गए हैं। इसके अलावा किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में 22 बूथ और कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के दो बूथ को शामिल किया गया है।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार