नीलगाय को गला रेतकर मार डालने से ग्रामीणों में आक्रोश

कुचाचकोट(गोपालगंज) : गोपालपुर थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरनाथ मंदिर गरेयाखाल के पास कुछ लोगो ने एक नील गाय को गला रेत कर मार डाला। हालांकि, शरारती तत्व नील गाय के शव के साथ छेड़छाड़ करते आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आसपास के लोगों को देख नीलगाय को मारने वाले युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नीलगाय के शव को मिट्टी खोदकर गड्ढे में दफना दिया। इस घटना के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस नीलगाय का गला रेतने वालों की पहचान करने में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार गरेयाखाल स्थित भुवनेश्वरनाथ शिव मंदिर के पास गन्ने की खेत में कुछ लोग एक नील गाय को गला रेत कर मार रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख सभी मौके से भाग गए। तब तक नीलगाय की मौत हो चुकी थी। इस घटना को लेकर आसपास के गांवों में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार