सुशांत केस में 'रिया' दोषी है लेकिन अन्वय नाइक केस में 'अर्नब' निर्दोष है, कैसे? : आचार्य प्रमोद

बिहार चुनाव के साथ-साथ इस वक्त पत्रकार अर्नब गोस्वामी भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं। जब से मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया है। तब से ही मीडिया और सोशल मीडिया में उनकी गिरफ्तारी सुर्खियों में बनी हुई है।

इससे पहले टीआरपी स्कैम में भी रिपब्लिक टीवी पर मुंबई पुलिस ने शिकंजा कसा है। दरअसल अर्नब गोस्वामी भाजपा के चहेते न्यूज़ एंकर हैं। जिनकी गिरफ्तारी के बाद मोदी सरकार के कई बड़े नेता गुस्से में हैं। मामले में कई भाजपा नेता महाराष्ट्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार और मुंबई पुलिस ने बदले की भावना से अर्नब गोस्वामी पर ये कार्रवाई की है।
इस पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर लिखा है कि 'सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया दोषी है, और अन्वय नाइक सुसाइड केस में 'अर्नब' निर्दोष....क्यूँ भई, ये तुम्हारा 'दामाद' है क्या?'
सुशांत सिंह राजपूत &dhapos;सुसाइड&dhapos; केस में रिया दोषी है, और अन्वय नाइक &dhapos;सुसाइड&dhapos; केस में &dhapos;अर्नब&dhapos; निर्दोष..........क्यूँ भई, ये तुम्हारा &dhapos;दामाद&dhapos; है क्या....?

अन्य समाचार