छपरा के ब्रह्मपुर में दामाद ने ससुर को चाकू घोंपा

छपरा। शहर के भगवान बाजार थानांतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला में गुरुवार की रात में आपसी विवाद में दामाद ने अपने ससुर को चाकू घोंप दिया। इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी ससुर को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से जख्मी बलिया जिला निवासी मुनीलाल का 40 वर्षीय पुत्र चमनलाल बताया गया है। जख्मी मुनीलाल की पत्नी ने बताया कि उनका दामाद छठ्ठू उनकी बेटी को मार रहा था। उसे बचाने के लिए वे दोनों गए तो उसके दामाद छठ्ठू और उसके भाई अनिल दोनों ने मिलकर उसे चाकू घोंप दिया। इसके बाद सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को सदर अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है।

अन्य समाचार