जानिए कैसे, ठंड में चीनी से ज्याद फायदेमंद है गुड़ ?

सर्दियों में गुड़ वाली गजक, रेवड़ी और पट्टी तो हम सभी खाते ही होंगे लेकिन अगर इसी गुड़ को ठण्ड के दौरान चीनी की जगह प्रयोग किया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसमें मौजूद विटमिन, न्यूट्रीएंट्स और मिनरल्स कई तरह की बीमारियों से हमे बचाते हैं।

सर्दी- जुकाम
गुड़ की तासीर बहुत गर्म होती है। इसे खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत हद तक कम हो जाती है।
ब्लड सर्कुलेशन सुधरेगा
गुड़ खाने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। इससे मसल्स की ऐंठन में भी आराम मिलता है, जिससे शरीर में दर्द से रहत मिलती है।
एसिडिटी
गुड़ एसिड के प्रभाव को कम करता है। इसे रोज खाने के बाद खाने से पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है।
कब्ज
रोज खाने के बाद गुड़ खाने से डाइजेशन सुधरता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
खून की कमी
गुड़ में न्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह रेड ब्लड सेल्स को हेल्दी रखता है और खून की कमी से हमे बचाता है।
सिरदर्द
गुड़ खाने से सिरदर्द की समस्या भी दूर हो जाती है। इससे पेट दर्द की समस्या में भी राहत मिलता है।
हेल्दी स्किन
डाइजेशन में सुधार हो जाने से स्किन भी हेल्दी हो जाती है।
एनर्जी
रोज गुड़ खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे थकान और कमजोरी दूर होती है।
जोड़ों के दर्द में आराम देता है
अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना गुड़ का एक टुकड़ा लें। इससे बहुत आराम मिलेगा।
ं-
ऐसे गुलाबी काले लिप्स को, जानिए टिप्स ?

अन्य समाचार