US Election Result: ये चार राज्य तय कर सकते हैं कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रोचक होता जा रहा है। हालांकि अभी वोटों की गिनती चल रही है, लेकिन इलेक्टोरल वोट में बिडेन काफी आगे निकल गए हैं। जो बिडेन को अब तक 264 और डोनाल्ड ट्रंप को 214 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं। बहुमत के लिए हर उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल वोट्स चाहिए।

इलेक्टोरल वोट्स के लिए जॉर्जिया, नेवाडा, नॉर्थ कैरोलिना और पेंसिलवेनिया महत्वपूर्ण स्टेट हैं। ये चार राज्य अमेरिकी राष्ट्रपति पद का भविष्य तय कर सकते हैं। जॉर्जिया में जहां 16 इलेक्टोरल वोट हैं, वहीं नेवाडा में 6, नॉर्थ कैरोलिना में 15 और पेंसिलवेनिया में 20 इलेक्टोरल वोट्स हैं। ट्रंप को इन राज्यों में महत्वपूर्ण बढ़त चाहिए। जबकि बिडेन की राह काफी करीब है। देखना दिलचस्प होगा कि बाजी कौन मारता है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने अभी जीत का दावा नहीं छोड़ा है।
जॉर्जिया में अभी तक 99 प्रतिशत, नेवाडा में 84 प्रतिशत, नॉर्थ कैरोलिना में 84 प्रतिशत और पेंसिलवेनिया में 84 प्रतिशत रिपोर्टिंग हो चुकी है। जॉर्जिया में दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। जॉर्जिया में दोनों को 49.4 प्रतिशत वोट मिले हैं। यहां बिडेन को ट्रंप से लगभग 900 वोट ज्यादा मिले हैं। नेवाडा में बिडेन को 49.4 प्रतिशत और ट्रंप को 48.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। नॉर्थ कैरोलिना में ट्रंप बिडेन से आगे हैं। ट्रंप को यहां 50.1 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं, पेंसिलवेनिया में ट्रंप को 49.6 प्रतिशत वोट मिले हैं, बिडेन को यहां 49.3 प्रतिशत वोट मिले हैं। वोटों की गिनती अभी चल रही है और देखना दिलचस्प होगा कि इस रेस में कौन आगे निकलता है।
जॉर्जिया
एक अमेरिकी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया में 16 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स हैं। यहां 99 प्रतिशत वोट गिने जा चुके हैं। जिसमें बिडेन को 2,449,371 और डोनाल्ड ट्रंप को 2,448,454 वोट मिले हैं। 2018 के गवर्नर इलेक्शन में यहां रिपब्लिकन ब्रायन कैम्प ने डेमोक्रेट स्टेसी अब्राम को 1.4 प्रतिशत के मार्जन से मात दे दी थी।
पेंसिलवेनिया
इस राज्य में 20 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स हैं। यहां 97 प्रतिशत वोट काउंट हो चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप को यहां 3,285,965 और जो बिडेन को 3267923 वोट मिले हैं। ट्रंप ने यहां पिछली बार महज 0.7 प्रतिशत के मार्जन से चुनाव जीत लिया था।
नॉर्थ कैरोलिना
यहां 15 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स हैं। डोनाल्ड ट्रंप को 2,732,084 और जो बिडेन को 2,655,383 वोट मिले हैं। यहां की भौगोलिक परिस्थिति चुनाव को और रोचक बनाती है। जहां अर्बन एरिया में डेमोक्रेट्स को पसंद किया जाता है, वहीं रूरल में रिपब्लिकंस को।
नेवाडा

यहां 6 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स हैं। 84 प्रतिशत वोट काउंट हो चुके हैं। जो बिडेन को यहां 604,251 और डोनाल्ड ट्रंप को 592,813 वोट मिले हैं। इस राज्य की आबादी तेजी से बढ़ी है। 2016 में हिलेरी क्लिंटन ने यहां 2.4 प्रतिशत वोट मार्जन से चुनाव जीत लिया था।

अन्य समाचार