रिपब्लिक भारत के editor-in-chief अर्णब गोस्वामी के समर्थन और महाराष्ट्र सरकार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आरोप लगाया है महाराष्ट्र सरकार पर की वह लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में गुरुवार के दिन महाराष्ट्र सदन के बाहर महाराष्ट्र की सरकार के खिलाफ ABVP ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी छात्रों ने एक स्वर में अर्णब गोस्वामी के खिलाफ हुई पुलिस कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व राज्य सरकार में शामिल अन्य दलों के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की गई। छात्रों के अनुसार कथित रूप से मीडिया पर हो रहे लगातार हमलों के खिलाफ उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की है इस प्रदर्शन में 100 से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। साथ ही इससे पहले भी बुधवार की शाम को एबीवीपी के छात्रों द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में महाराष्ट्र सरकार का पुतला भी जलाया गया था।

एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी द्वारा कहा गया, “महाराष्ट्र में लोकतांत्रिक मूल्यों को वर्तमान राज्य सरकार ने ताक पर रख दिया है।बीते कुछ महीनों में विभिन्न विषयों पर आम जनों द्वारा सोशल मीडिया पर जो समस्याएं रखते हुए सरकार की आलोचना की गई थी।उन सभी व्यक्तियों पर खुन्नस खाकर महाराष्ट्र में कई मुकदमे दर्ज कराने के मामले सामने आए हैं। यह महाराष्ट्र सरकार की बढ़ती असहिष्णुता को दिखाता है। साथ ही अर्णब गोस्वामी मामले में जिस प्रकार से पुलिस दमन का उपयोग उद्धव ठाकरे सरकार पत्रकारों को धमकाने के लिए कर रही है, वह अनुचित है"।
साथ ही प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने कहा , “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र सरकार और सहमति की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है तथा असहमति के अपराधीकरण पर उतारू है। लोकतंत्र के भीतर ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण गतिविधियां तुरंत बंद होनी चाहिए। महाराष्ट्र सरकार लगातार सोशल मीडिया पोस्ट व अन्य माध्यमों से सरकार को आईना दिखाने वाली लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को दबाने का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र में लगातार ऐसी आवाजों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं, शिवसेना, एनसीपी तथा कांग्रेस की खिचड़ी सरकार की यह दादागिरी तुरंत बंद होनी चाहिए”।
ये लेख भी आपको पसंद आएंगे।
#Wildlife
#Adventure
#India 
#News
#World
#Viral Trending
#Latest News
#ViralNews
#Trending
#Lifestyle
#Uttar Pradesh
#Bihar
#Punjab
#Gujarat
#Delhi

अन्य समाचार