मुशहरी में 12 हजार नये मतदाता करें मतदान

बोचहां विधान सभा के मुशहरी प्रखंड में आने वाले 255 मतदान केंद्रों पर शनिवार को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी देते हुए शुक्रवार को बीडीओ महेश चंद्र ने बताया कि मुशहरी में 1,77,980 मतदाता हैं। इनमें 84,288 महिला, 93,688 पुरुष और चार थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। इनमें लगभग 12,000 नए मतदाता हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदानकर्मी और पीसीसीपी दल का मतदान केंद्रों पर शाम में आगमन शुरू हुआ। रात 10.00 बजे तक सभी दल अपने संबंधित बूथों पर पहुंच जाएंगे। प्रखंड में संवेदनशील और अति संवेदनशील मिलाकर 84 बूथ तय किये गए हैं। इसके अलावा 16 नक्सल प्रभावित बूथ माने गए हैं। यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 10 चलंत बूथ भी बनाये गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वच्छ और सुरक्षित मतदान सम्पन्न कराए जाएंगे।

अन्य समाचार