स्किन को मिलेंगे ये फायदे, कीजिए कपूर और सरसों का तेल यूज !

वैसे तो सरसों को तेल हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है,लेकिन अगर इसमें कपूर मिलाकर स्किन पर लगाया जाएं तो यह ओर भी फायदेमंद हो सकता है। सरसों के तेल से न सिर्फ हमारी सब्जी अच्छी बनती है बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता हैं। इसलिए हम इसका उपयोग खाने के साथ-साथ दवा के रूप में भी कर सकते हैं।

इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व हैं जो हमारे बालों से लेकर हमारे शरीर की सारी स्किन को लाभ पहुंचाते हैं।ये एक बहुत अच्छा पेनकिलर भी कहा जा सकता है।जिससे गठिया और कान का दर्द तक ठीक हो जाता है।अगर इसे कपूर के साथ मिलाकर उपयोग में लाया जाए तो इसके फायदे दुगुने हो जाते है। चलिए जानते हैं सरसों के तेल और कपूर के फायदों के बारे में. -अगर कोई भी इंसान गठिया से परेशान हैं तो उन्हें सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से काफी आराम मिलता है।
-सरसों के तेल की कुछ बूंदे,थोडा बेसन तथा हल्दी मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं, थोड़ी देर बाद अपना चेहरा साफ़ पानी से धो लीजिए,इससे चेहरा साफ होकर निखर जाता है।
-सरसों के तेल का लगातार सेवन करने से हमें दिल की बिमारी का सामना नहीं करना पड़ता। -सर्दियों के दिनों में सरसों के तेल में थोड़ी हींग, अजवाइन तथा लहसुन की कलियाँ डालकर उसे गर्म कीजिए, फिर उसे कमर दर्द वाली जगह पर मसाज कीजिए। ऐसा करने से आप का कमर दर्द ठीक होगा।
-नवजात शिशु की सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे उसे ठंड नहीं लगती।
-सरसों का तेल स्किन के रोगों के लिए तो जैसे वरदान है।इससे दाद- खाज,खुजली जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। आक के पत्तों का रस, हल्दी तथा सरसों के तेल मिलाकर गर्म करके गुनगुना रहने पर दाद-खाज वाली जगह पर लगाने से वो बिल्कुल ठीक हो जाती है।
-सरसो के तेल की बालों में मालिश करने से बाल लंबे होने के साथ साथ झडऩे भी बंद हो जाते है। रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल की मालिश करने से आँखों की कमजोरी दूर होती है।
ं-
चमकेगी आपकी स्किन, खाएं खट्टे फल !

अन्य समाचार