पालक और पनीर होता है बेहद लाभकारी , जानिए फायदे !

वैसे तो आप पालक और पनीर का सेवन स्वाद के लिए करते है,लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, फाइबर तथा कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभकारी द साबित होते हैं।

दूसरी और पनीर में खनीज, कैल्शियम तथा फोसफोरस काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो हडि्डयों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं। इसका मतलब जब इन दोनों को मिलाकर पालक पनीर बनाया जाता है तब इसके सारे फायदे शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
-पालक पनीर दोनों में फाइबर पाया जाता हैं जो पेट के लिए काफी अच्छा साबित होता हैं। ये पेट की कई परेशानियों को खत्म करके पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाएं रखता हैं। -वजन घटाने में पालक पनीर काफी मददगार साबित होता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है जिससे कि आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।
-पनीर के अंदर काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हडि्डयों के लिए लाभकारी साबित होता है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द को भी दूर करता हैं। -पालक पनीर का सेवन करने से दांत मजबूत तथा स्वस्थ रहते हैं। -अगर नियमित रूप से पालक पनीर का सेवन करेंगे तो ये दिल की कई परेशानियों से बचाने में मददगार साबित होता है।
ं-

अन्य समाचार