मनियारी के शॉट सर्किट से लगी आग, घर जला

मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख में शुक्रवार की शाम शॉट सर्किट से मो. जफीर का घर पूरी तरह जल गया। इसमें लाखों की संपत्ति जलने की अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित मो. जफीर की पत्नी जलिना खातून ने बताया कि जिस वक्त घर में आग लगी उस वक्त उनके पति घर में नहीं थे। घर में बक्से में रखा कपड़ा, अनाज, जेवर व 10 हजार नगद भी जल गया। ग्रामीण मो. जहीर ने बताया कि जब घर से धुआं निकल रहा था तो हमलोग शोर मचाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। मुखिया चंद्रमणि देवी ने बताया कि आग लगने की सूचना कुढ़नी सीओ को दी गई है।

अन्य समाचार