विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी

मधुबनी। बाबूबरही विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को 3 लाख 5 हजार 874 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 61हजार 42,महिला मतदाता 1 लाख 44 हजार 8 सौ तथा अन्य 32 होंगे। निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कुल 447 बूथ बनाए गए हैं। 38 सेक्टर बनाए गए हैं। 92 क्रिटिकल तथा 61 वेनरेबल बूथ होंगे। 5 आदर्श बूथ व 8 सखी बूथ होंगे। बाबूबरही में 10,लदनिया के 13 तथा खजौली के 5 बूथों से वेवकास्टिग की व्यवस्था होगी। सभी बूथों पर अर्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहेंगे।


अन्य समाचार