मेरा देश महात्मा गांधी का भारत है, BJP का नहीं: फारूक अब्दुल्ला

नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 28 साल वादे किए गए कि हम कश्मीरी पंडितों को वापिस लेकर आएंगे।

5 साल तो हो गए इनके, ये 5 साल भी चले जाएंगे। कश्मीरी पंडित आज भी इंतजार कर रहा है वो दिन कब आएगा।
28 साल वादे किए गए कि हम कश्मीरी पंडितों को वापिस लेकर आएंगे। 5 साल तो हो गए इनके, ये 5 साल भी चले जाएंगे। कश्मीरी पंडित आज भी इंतजार कर रहा है वो दिन कब आएगा : नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए pic.twitter.com/joNXs4I0Nr
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान जाना होता तो 1947 में चला गया होता, कोई उसे नहीं रोक सकता था। मगर हमारा देश महात्मा गांधी का भारत है, भाजपा का नहीं।

अन्य समाचार