तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, छाने लगा कुहासा

मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। तापमान गिरने से ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान चार डिग्री तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरा है। रात को हाईवे व ग्रामीण क्षेत्रों में कुहासा छाने लगा है। ओस भी गिरने लगी हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक रहने वाले मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में मौसम प्राय: साफ व शुष्क रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण व सीवान में पछिया हवा चलेगी। वहीं उत्तर बिहार के अन्य जिलों में पूरवा हवा चलने का पूर्वानुमान है। इस अवधि में सुबह में आर्द्रता 70-80 प्रतिशत व दोपहर में 30-40 प्रतिशत आर्द्रता रहने का अनुमान है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया है।

अन्य समाचार