शहर के एंट्री प्वाइंट पर पूरे दिन वाहनों की जांच

तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पूर्व शुक्रवार को शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर अर्द्धसैनिक बल व स्थानीय पुलिस ने वाहनों की जांच की। शहर में चेकिंग के लिए 53 चेकपोस्ट बनाए गए थे। यहां अर्द्धसैनिक बलों ने दो व चारपहिया वाहनों की जांच की। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। इसको लेकर पूरे दिन शहर में हलचल बनी रही। बाइक सवार जो हेलमेट नहीं पहने थे या जिनके कागजात कमजोर थे। वे गली मोहल्ले से निकलते बने। हालांकि, जांच के दौरान कई बड़ी राशि या संदिग्ध वस्तुएं नहीं पकड़ी गई।

अन्य समाचार