धमदाहा विधान सभा: जदयू और राजद में आर-पार की लड़ाई, लोजपा और रालोसपा सेंधमाीर के लिए तैयार

फोटो: 6 पीआरएन- 15, 16

जागरण संवाददाता, पूर्णिया: धमदाहा शुरू से ही क्रांतिकारियों की धरती रही है। आजादी की जंग में भी यहां के वीर सपूतों ने अंग्रेजों को नाकों चने चबाने को विवश कर दिया था। आज भी धमदाहा के क्रीड़ा मैदान में वीर शहीदों का स्मारक उनकी गाथा की याद दिलाती है। यह जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर है। धमदाहा विधानसभा वर्ष 1952 से अस्तित्व में है। यहां से पहली बार डॉ लक्ष्मी नारायण सुधांशु विधायक बने। यहां से वर्तमान विधायक लेसी सिंह हैं। धमदाहा को पुलिस जिला और नगर पंचायत बनाने की मांग काफी वर्षों से हो रही है। यहां की मुख्य समस्या बस पड़ाव, जाम और जलजमाव है। इस बार के चुनाव में एनडीए की ओर से जदयू से विधायक लेसी सिंह तो महागठबंधन से राजद प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक दिलीप यादव हैं। इनके बीच कांटे की टक्कर है। वहीं लोजपा और रालोसपा भी इस सीट पर वोट में सेंधमारी के लिए तैयार है। यहां 3,15,513 मतदाता 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव मैदान में 18 प्रत्याशी वर्तमान विधायक लेसी सिंह यहां से चार बार वर्ष 2000, फरवरी 2005, 2010 एवं 2015 में विधायक रही हैं। वहीं दिलीप यादव 1995 एवं अक्टूबर 2005 में धमदाहा से विधायक रहे हैं। इस बार भी इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। यहां से चुनाव मैदान में 18 प्रत्याशी हैं। 1. मो गैसुल आजम: एनसीपी 2. दिलीप कुमार यादव: राजद 3. योगेंद्र कुमार: लोजपा 4. रमेश कुमार मेहता: रालोसपा

5. लेसी सिंह: जदयू 6. किशोर कुमार यादव:लोकशक्ति पार्टी, लोकतांत्रिक 7. चक्रधर पासवान: पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक
8. विमल राय: भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी 9. ब्रहचारी व्यास नंदन: जनता दल राष्ट्रवादी 10. राम कुमार: एंटी करप्सन डायनामिक पार्टी 11. सैयद शाह इकबाल आलम: जनता पार्टी 12. आशीष अंजू: निर्दलीय 13. दीपक पौद्दार: निर्दलीय 14. ब्रजेश कुमार ठाकुर: निर्दलीय 15. मनीष कुमार यादव: निर्दलीय 16. बिदेश्वरी शर्मा: निर्दलीय 17. संजीत कुमार: निर्दलीय 18. सुभाष कुमार रजक: निर्दलीय अब तक ये रहे विधायक- 1. लक्ष्मी नारायण सुधांशु 2. कालिका प्रसाद सिंह 3. जय नारायण मेहता 4. सूर्य नारायण सिंह यादव 5. अमर नाथ तिवारी 6. दिलीप कुमार यादव 7. लेसी सिंह
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार