आंगन से बाइक चोरी करते पकड़ाया

संस,केनगर (पूर्णिया) : केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत के वार्ड 10 हनुमान नगर गांव स्थित एक व्यक्ति के आंगन से बाइक चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना शुक्रवार तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। बाइक ओनर का नाम नेपाली मंडल है। बाइक चोर का नाम मो सद्दाम बताया जाता है। वह गोकुलपुर पंचायत का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार चोरी करने तीन चोरों नेनेपाली के आंगन में प्रवेश किया और बाइक लेकर भाग रहा था। बताया जाता है कि इसी क्रम में घर के लोग जग गये और बाइक ले जा रहे चोर को पकड़ लिया लेकिन दो चोर भागने में सफल रहा। सूचना पर केनगर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर थाना ले गयी। चोरी की घटना से गांव के लोग चितित हैं।

धमदाहा विधान सभा: जदयू और राजद में आर-पार की लड़ाई, लोजपा और रालोसपा सेंधमाीर के लिए तैयार यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार