पटना के एएसआइ की अचानक बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, किशनगंज : स्थानीय शहीद असफाक उल्लाह खां स्टेडियम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश और एसपी कुमार आशीष के द्वारा पुलिसकर्मियों को ब्रीफिग किया गया। मतदान के दौरान उनके कर्तव्यों की जानकारी दे रहे पदाधिकारियों के समक्ष ही एक एएसआइ की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। शुक्रवार सुबह को घटित घटना के बाद अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने एएसआइ दिनेश कुमार सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इलाजरत दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वे पाटलिपुत्र थाना में पदस्थापित हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए कल ही किशनगंज में योगदान दिया था। कोचाधामन थाना क्षेत्र के बूथ नंबर 372 में उनकी ड्यूटी लगाई गई है। स्टेडियम में ब्रीफिग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई।

ब्रीफिग के बाद पोलिग पार्टी को किया गया रवाना यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार