जिले में मिले 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज, पांच हजार से अधिक की हुई जांच

छपरा। जिले में शुक्रवार को 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज जांच के बाद मिले। गुरुवार को भी 18 कोरोना मरीज मिले थे। जिले में मिले नये 18 कोरोना मरीज के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या जहां 5672 हो गई है। वहीं 5472 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सभी जांच रैपिड एंटीजन किट से की गई है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. माध्वेश्वर झा ने बताया कि जिले में अब तक चार लाख 35 हजार 301 लोगों की कोरोना जांच की गई है। कुल जांच से 5672 लोग पॉजिटिव पाये गये थे, जिनमें 5560 लोग स्वस्थ होकर घर को जा चुके हैं। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस की संख्या मात्र 154 रह गई है, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक जिले में 339 कंटेनमेंट जोन बनाये गये थे और सभी कंटेनमेंट जोन को समाप्त किया जा चुका है। कंटेनमेंट जोन समाप्त, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज

जेपीयू में शीघ्र शुरू होंगे ऑनलाइन कोर्स : कुलपति यह भी पढ़ें
जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी अब समाप्त हो चुकी है। जिले में अब एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं बचा है। जिससे साबित हो रहा है कि कोरोना अब कम होने लगा है। लेकिन एहतियात अति आवश्यक है। जिले में अभी भी 154 लोग पॉजिटिव है लेकिन वे अपनी मर्ज से होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा होम आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के बाद जहां जांच की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं लोग चौक-चौराहों पर भी जांच करवाकर होम आइसोलेट हो जा रहे हैं। कोरोना रिपोर्ट
सारण में नये पॉजिटिव मरीज - 16
गुरुवार को मिले - 18
बुधवार को मिले - 09
कुल पॉजिटिव केस - 5672
स्वस्थ हुए - 5560
मौत की संख्या - 1
आइसोलेशन में भर्ती - 154
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार