मुजफ्फरपुर में छह विधानसभा सीटों पर दस बजे तक दस प्रतिशत से अधिक वोटिंग

जिले में तीसरे चरण में छह विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। निर्धारित समय सुबह सात बजे से अधिकांश बूथों पर मतदान शुरू हो गया। कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी के कारण देर से मतदान शुरू हुआ। सुबह दस बजे तक दस प्रतिशत से अधिक वोटिंग होने की सूचना है।

जिला मुख्यालय में डीएम अपनी पत्नी के साथ मतदान किए। इसके बाद डीएम बूथों का जायजा लेने निकले। प्रभात तारा आदर्श बूथ का निरीक्षण करने के दौरान डीएम से लोगों ने मास्क और सैनेटाइजर मांगा। इसके बाद डीएम हेल्प डेस्क पर पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला। डीएम की पूछताछ के बाद आनन फानन में कर्मी पहुंचे और मास्क की व्यवस्था की।
नौ बजे तक जिला प्रशासन के अनुसार, बोचहां में 7.20%, गायघाट 7.30%,
कुढ़नी 7.50%, मुजफ्फरपुर 7.00%, सकरा 7.00% व औराई में आठ प्रतिशत के करीब में वोटिंग हुई थी।

अन्य समाचार