Bihar Assembly Elections 2020 : अररिया में धीरे-धीरे बढ़ रहा मतदान का प्रतिशत

अररिया, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : जिले में धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ रहा है। सुबह आठ बजे तक जहां जहां 3: 97 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दस बजे तक 15.13 प्रतिशत मतदान हो गया है। अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाता की लंबी कतार लगी हुई है। फारबिसगज विधान सभा क्षेत्र में मतदान के प्रति लोगों का उत्साह दिख रहा है। मतदान को लेकर क्षेत्र के विभिन्न बूथों अहले सुबह से मतदाता कतार में लगने लगे। ज्यो ज्यो धूप निकलती जा रही त्यों त्यों मतदाताओं की लंबी कतार बूथों पर लगनी शुरू हो गई है। लोग घर से निकल कर मतदान बूथ का रुख करने लगे।

मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध है। अर्द्ध सैनिक बलों की बड़ी संख्या में जगह जगह देखी गई। बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाईजर, हेंड ग्लब्स आदि की व्यवस्था भी है। शांति पूर्ण मतदान की प्रक्रिया जारी है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 267 व 268 के वोटरों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर वोट नहीं गिरा रहे हैं और सभी एकजुट होकर विरोध जता रहे हैं। जोकीहाट: बूथ नंबर 138 प्राथमिक विद्यालय हरदार दक्षिण भाग जोकीहाट के प्जाइडिंग आफिसर अरविंद कुमार व पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट उद्धव कुमार झा ने बताया कि 79 वोटिंग के बाद करीब साढ़े आठ बजे वीवीपैट खराब हो गया जिससे वोटिंग अवरुद्ध हो गया। ठीक करने की कवायद चल रही है। वोटरों में आक्रोश है। वहीं सिकटी विधान सभा के बूथ नं 157,158 मवि बेलबाड़ी मे सुरक्षाकर्मी द्वारा लोग की पिटाई से मतदान आधे घंटे से बाधित है।
दस बजे तक मतदान का प्रतिशत
अररिया: 12.50
नरपतगंज: 17.07
फारबिसगंज: 16.20
सिकटी 13.23
जोकीहाट: 12.10
रानीगंज: 19: 07

अन्य समाचार