बिहार चुनाव: 78 सीटों के लिए आज हो रहा मतदान, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में बिहार विधानसभा अध्यक्ष समेत 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1094 पुरुष और 110 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दो करोड़ 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता करेंगे।

पढ़ें :- जनता को पीएम मोदी की चिट्ठी, कहा- मुझे विकास के लिए नीतीश सरकार की जरूरत
इनमें 1 करोड़ 23 लाख 46 हजार 799 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 12 लाख 6378 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार 33782 बूथों में से 4999 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। तीसरे चरण में सीटों की संख्या भले कम है लेकिन सियासी दिग्गजों की संख्या कम नहीं है। जदयू के टिकट पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर के सरायरंजन से चुनाव लड़ रहे हैं।
जदयू के मंत्रियों में सिकटा से खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, दरभंगा के बहादुरपुर से मदन साहनी और कल्याणपुर सुरक्षित से महेश्वर हजारी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं लौकाहा से लक्ष्मेश्वर राय, सुपौल से विजेंद्र प्रसाद यादव, मधेपुरा के आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, सिंहेश्वर सुरक्षित से रमेश ऋषिदेव और रुपौली से बीमा भारती चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा कोटे के मंत्रियों में मोतिहारी से प्रमोद कुमार, मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा और बनमनखी सीट से कृष्ण कुमार ऋषि शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्रियों में धमदाहा से लेसी सिंह, बाजपट्टी से डॉ रंजू गीता, लौरिया से विनय बिहारी, कटिहार के प्राणपुर से पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह, मधुबनी के बाबूबरही से पूर्व मंत्री कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत चुनावी मैदान में हैं।
पढ़ें :- बिहार चुनाव: आखिरी चरण से पहले पीएम ने लिखा पत्र, जानिए क्या कहा...

अन्य समाचार