Crime in Patna: कंकड़बाग में युवक को गोली मारकर भागे बाइकसवार, नाजुक बनी हुई है हालत

पटना, जेएनएन। कंकड़बाग थाना क्षेत्र की एमआइजी कॉलोनी में शनिवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के सड़क पर गिरते ही दोनों अपराधी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के थोड़ी ही देर बाद पुलिस गश्‍ती दल मौके पर पहुंच गया।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक वहां से पहले से मौजूद था। इसी बीच बाइक पर सवार दो अपराधी आए। दोनों अपराधी उसके करीब गए और गोली मार दी। जब तक वहां भीड़ जुटती, बाइक सवार दोनों अपराधी तेजी से निकल गए। स्थानीय लोगों की मानें तो दो राउंड गोली की आवाज सुनी गई है। युवक सड़क गिरा पड़ा था। कितनी गोली लगी, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। कंकड़बाग थानेदार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। गश्ती टीम मौके पर भेजी गई है। घायल युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा।

अन्य समाचार