औराई में लोकतंत्र के उत्सव में जमकर हुई वोटों की बारिश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र औराई में लोकतंत्र के उत्सव में जमकर वोटों की बारिश हुई। औराई के 26 और कटरा के 16 पंचायतों को मिलाकर बनी 436 बूथों पर मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं हैं। सभी का प्रयास था कि भीड़ बढ़ने से पहले वे अपना वोट डालकर अपने अपने कर्म क्षेत्र की तरफ समय से पहुंच जाएं। वोट डालने पहुंचे लोगों को अपनी बारी का कतार में लगकर इंतजार करना पड़ा। सुबह 11 बजे के बाद से मतदान की गति धीमी पड़ गई। कतारें छोटी हो गईं और इक्का-दुक्का मतदाताओं की आवाजाही ही देखने को मिली। हालांकि दोपहर बाद फिर से बूथों पर कतार लगनी शुरू हुई।

मतदान केन्द्र संख्या 127 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुआ। वोटिंग में विलंब होने के कारण वोटरों में आक्रोश व्याप्त था और कई महिला वोटर बिना वोट दिए हीं वापस लौट गई। वहीं बूथ संख्या 42 पर 82 वोट गिरने के बाद वीवीपैट में खराबी आने के कारण कुछ देर मतदान बाधित रहा। मध्य विद्यालय चहुंटा स्थित महिला मतदान केंद्र एवं आदर्श मतदान केन्द्र मध्य विद्यालय जनार मतदाताओं के आकर्षण का केन्द्र था। दोनों केन्द्र को पंडाल, कार्पेट, गुब्बारा आदि से बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेने के लिए कई वोटरों में होड़ लगी हुई थी।

अन्य समाचार