नाव पर चढ़कर जाएंगे, लोकतंत्र का पर्व मनाएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चल रही वोटिंग अब कुछ घंटों में खत्म हो जाएगी। मतदान के दौरान कई तहर की परेशानियों का सामना करने के बावजूद वोट पीछे नहीं हटे। बाढ़ प्रभावित औराई विस में मतदाता चचरी, पीपापुल व नाव के सहारे बूथों तक पहुंचे और लोकतंत्र का पर्व मनाया। विस क्षेत्र के बाड़ा बुजुर्ग में बागमती तटबंध के अंदर 166 नंबर बूथ पर जाने के लिए सड़क नहीं है। यहां मतदान नाव के सहारे बूथों तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अन्य समाचार