अब इन 10 Airports से जाएंगी हज 2021 की फ्लाइट, कोरोना के कारण लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा कोरोना चुनौतियों के मद्देनजर बड़े बदलावों के साथ हज 2021 की घोषणा के साथ ही शनिवार से हज 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज हाउस, मुंबई में हज 2021 की घोषणा करते हुए नकवी ने कहा कि, "हज 2021 में कोरोना के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइन्स का मुस्तैदी से पालन किया जायेगा। हज 2021 के लिए आवेदन पत्र जमा किये जाने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2020 है। हज के लिए आवेदन, ऑनलाइन और मोबाइल एप के जरिये एवं ऑफलाइन माध्यम से किये जा सकेंगे।"

वहीं कोरोना के चलते हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. नए बदलाव के तहत हज 2021 के लिए अब देशभर से सिर्फ 10 इम्बार्केशन पॉइंट्स से ही हज जायरीन रवाना होंगे। जबकि बीते साल तक हज जायरीन 21 इम्बार्केशन पॉइंट्स से रवाना होते थे। यह ऐलान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया है। इसके साथ ही हज यात्रा के लिए और भी दूसरे बदलाव किए गए हैं।
इन 10 इम्बार्केशन पॉइंट्स से रवाना होंगी फ्लाइट्स
हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से कोरोना के चलते किए गए बदलाव के तहत हज 2021 के लिए सिर्फ इन 10 इम्बार्केशन पॉइंट्स से सऊदी अरब के लिए फ्लाइट रवाना होंगी। यह पॉइंट्स हैं- अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर।
अहमदाबाद एम्बार्केशन पॉइंट से गुजरात के सभी हज यात्री।
बेंगलुरु से (कर्नाटक के सभी हज यात्री)
कोच्चि से (केरल, लक्षद्वीप, पुड्डुचेर्री, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार)
दिल्ली से (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र)
गुवाहाटी से (असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड).
हैदराबाद से (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना)
कोलकाता से (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखण्ड, बिहार)
लखनऊ से (पश्चिम उत्तर प्रदेश को छोड़ कर उत्तर प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्र)
मुंबई से (महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दादर व नगर हवेली)।
श्रीनगर से (जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख-कारगिल) के हज यात्री यात्रा करेंगे।
हज पर जाने वालों के लिए यह नियम भी बदले गए हैं
हज यात्रा 2021 : ऑनलाइन आवेदन से लेकर कोरोना गाइडलाइंस, जानिए हर-छोटी बड़ी बात
सेण्ट्रल हज कमेटी, भारत सरकार के पूर्व सदस्य डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने जानकारी देते हुए बताया, हज 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरु हो जाएगी और 10 दिसंबर तक चलेगी। लेकिन बदले हुए नियमों के चलते सिर्फ 18 से 65 साल के लोगों को ही हज पर जाने की इजाज़त होगी। हज 2021 में इस बार सऊदी अरब में 30 से 35 दिन के आसपास ही रुकने की इजाज़त मिलेगी।

अन्य समाचार