पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय महिला का शव

पूर्णिया। थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय पंचायत अंतर्गत बेलटोला गांव में बांस के झाड़ में पेड़ पर एक अज्ञात 30 वर्षीय महिला का शव लटका हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शव किसी अज्ञात महिला का है। लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। सुबह जब किसान खेत देखने आए तो एक महिला को पेड़ से लटका देख गांव में खबर किया। ग्रामीण ने इसकी सूचना अमौर थाना को दी। थाना अध्यक्ष मनुतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए यूडी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार