कैमूर में बोलेरो की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार घायल

कैमूर। मोहनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को मोहनियां-रामगढ़ पथ पर भरखर गांव के समीप एक बोलेरो टक्कर से दो बाइकों की भिड़ंत में दो महिला सहित चार घायल हुए। एक महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर स्थानीय थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर ग्राम निवासी विजय कुमार (45) पत्नी मीरा देवी (42) के साथ बाइक पर सवार होकर मोहनियां की तरफ आ रहे थे। उनके पीछे बाइक पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के धड़हर ग्राम निवासी अशोक कुमार प्रसाद (27) अपनी भाभी सुमन देवी (50) पति शिवनारायण के साथ बाइक से नुआंव से जा रहे थे। तभी रामगढ़ की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो इनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर अशोक की बाइक विजय कुमार के बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सुमन देवी को हाथ और सिर में गंभीर चोट आई। सभी घायल सड़क पर तड़प रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ से मोहनियां आ रहे राघवेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए।

उन्होंने फौरन अपने स्कार्पियो से चारों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया। जहां अस्पताल के उपाधीक्षक एके दास और स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों का इलाज
किया। सुमन देवी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया। राघवेंद्र ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। सबको चोट आई है। सुमन के सिर में अधिक चोट लगी है। घायल सड़क
पर तड़प रहे थे। तभी वे वहां पहुंच गए। अगल बगल का कोई व्यक्ति घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना मुनासिब नहीं समझा। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वे सभी घायलों को अपने वाहन से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाए। दुर्घटना
के बावजूद भी बाइक सवार हेलमेट पहनने से परहेज कर रहे हैं। जो उनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है। घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है। इसको ध्यान में रखकर वे जिला में चार एंबुलेंस की व्यवस्था करने वाले हैं। जिससे दुर्घटना होने पर फौरन घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके। समय से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाय तो उनकी जान बचाई जा सकती है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार