करजा में मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

करजा थाना क्षेत्र के बथना राम गांव में शुक्रवार को खेत जोतने के विवाद में हुई मारपीट में एफआईआर कर पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में मो. नदीम व उसके चाचा मो. कलीम है। दोनों आरोपितों को उसके घर से ही पकड़ा गया है। करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अन्य समाचार