गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर कुदाल से हमला

विजयीपुर(गोपालगंज) : विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने एक महिला पर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में सिर फूट जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि जगदीशपुर गांव निवासी एक महिला अपने घर के आंगन में स्नान कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति वहां पहुंच गया तथा उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर महिला पर उसने कुदाल से हमला कर दिया गया। इस हमले में सिर फूट जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल महिला के पति ने अपने ही गांव के निवासी नित्यानंद कुम्हार उर्फ चोखा के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

आठ साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की एक बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर बच्ची के स्वजनों ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि भोरे के एक गांव में एक आठ साल की बच्ची अपने चाचा के साथ घर के बाहर स्थित एक चबूतरे पर सोई हुई थी। रात में करीब 12 बजे उसके चाचा उठकर लघुशंका करने चले गए। इसी बीच एक युवक वहां पहुंच गया तथा बच्ची का मुंह दबाने के बाद उसे उठाकर बगल में स्थित बाथरूम में लेकर चला गया तथा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि लघुशंका से वापस आने पर जब बच्ची नहीं मिली तो उसके चाचा उसे खोजने लगे। इसी दौरान युवक बच्ची को उसके घर के बगल में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची से अपने साथ हुई घटना की जानकारी होने पर स्वजन शनिवार को उसे लेकर भोरे थाना पहुंचे। स्वजनों ने इस घटना को लेकर आवेदन दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को महिला थाना गोपालगंज भेजा दिया गया है। महिला थाना में बच्ची का फर्द बयान दर्ज होगा।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार