कैंप में दिल्ली के कैडेटों को सिखाया भोजपुरी व मगही

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत भाग चार के तीसरे दिन शनिवार को दिल्ली एवं बिहार झारखंड के कैडेटों के बीच भाषा के ज्ञान का आदान प्रदान हुआ। दिल्ली के कैडेट दिल्ली में बोली जाने वाली भाषा जैसे हिन्दी, अंग्रेजी एवं हरियाणवी कुछ वाक्यों को पढ़कर सुनाया। वहीं बिहार में बोली जाने वाली भाषा जैसे भोजपुरी, मैथिली,अंगिका, मगही, बज्जिका व झारखंड में बोली जाने वाली संथाली आदि भाषाओं को हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करके बताया गया।

बिहार झारखंड डॉयरेक्टरेट के 08 बिहार बटालियन के कैडेट विधि शर्मा ने ‘स्वच्छता हमें ईश्वर के करीब लाता है के बारे में विस्तार से बताया। दिल्ली डॉयरेक्टरेट के कैडेट ने अपनी संस्कृति व पर्व के बारे में अपने विचार रखे। 32 बटालियन के कैडेट नितेश कुमार, धीरज कुमार, स्वीटी कुमारी, 02 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर की कैडेट श्वेता झा के साथ-साथ मुजफ्फरपुर ग्रुप के 21 कैडेट इस कैंप में ऑनलाइन शामिल हुए। यह जानकारी 32 बिहार के समादेशी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने दी।

अन्य समाचार