लोकतंत्र के महापर्व से उत्साहित शहर के बॉलीवुड कलाकारों ने डाले वोट

शहर के कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी शनिवार को मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर इन कलाकारों में भी खासा उत्साह रहा। सिंगर से लेकर अभिनेता तक अपने घर पहुंचे और वोट डाला। इन कलाकारों ने कहा कि वोट से हमें अपनी शक्ति का एहसास होता है जो हमें हमारे संविधान ने दिया है। लोकतंत्र के महापर्व में हमारी भी भागीदारी हुई, यह हमारे लिए गौरव की बात है। सिंगर एश्वर्य निगम अपनी पत्नी दीपाली सहाय के साथ मुंबई से वोट डालने घर पहुंचे थे। एश्वर्य यूथ आइकॉन भी बनाए गए हैं। कहा कि पांच साल के बाद वोट डालने आया हूं। यही हमारे लोकतंत्र की खुबसूरती है। एक्टर प्रमोद गोस्वामी कहते हैं कि हम कहीं भी रहें लेकिन अपने जन्मस्थान पर आकर वोट करना यह एहसास दिलाता है कि आपने अपने शहर के प्रति दायित्व निभाया।

अन्य समाचार