द्वितीय विश्वयुद्ध लड़ चुके 104 वर्ष के सच्चिदानंद ने भी डाला वोट

बालूघाट स्थित राजनारायण सिंह कॉलेज बूथ पर रिटायर सैनिक 104 वर्षीय सच्चिदानंद राणा ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उनका उत्साह किसी युवा से कम नहीं था। वह अपने भतीजे के साथ पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उन्होंने बताया कि वह इसके लिए दो दिनों से भतीजे से आग्रह कर रहे थे। भतीजा ने उनके इस अरमान को पूरा करा दिया। उन्होंने बताया कि वह 11 मार्च 1934 में 18 वर्ष की उम्र में ब्रिटिश आर्मी में भर्ती हुए थे। द्वितीय विश्वयुद्ध भी लड़ चुके हैं। आजादी के बाद 1953 में इंडियन ऑर्मी में शामिल हो गए। 1968 में रिटायर हुए।

अन्य समाचार