बड़ी खबर LIVE: अमेरिका में चुनाव जीतने पर कमला हैरिस बोलीं- भारत से अमेरिका आने वाली मेरी मां ने नहीं की थी ये कल्पना

अमेरिका में चुनाव जीतने पर कमला हैरिस बोलीं- भारत से अमेरिका आने वाली मेरी मां ने नहीं की थी ये कल्पना

अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव जीतने के बाद भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अपनी मां को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि मेरी मां श्यामला गोपालन जब 19 साल की उम्र में भारत से यहां आईं, तो शायद उन्होंने भी इस पल की कल्पना नहीं की थी। लेकिन वह अमेरिका में इतनी गहराई से विश्वास करती थीं, जहां इस तरह का क्षण संभव है।
कमला हैरिस ने कहा, "मैं उनकी और पीढ़ियों के बारे में सोच रही हूं, ब्लैक महिलाओं, एशियाई, श्वेत, लैटिना, मूल अमेरिकी महिलाओं के बारे में, जिन्होंने हमारे देश के इतिहास में इस पल के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।"
कमला हैरिस ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करना होता है, बलिदान देना होता है, लेकिन उसमें आनंद और प्रगति होती है क्योंकि हमारे पास बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति है।
I'm grateful to the woman most responsible for my presence her e today, my mother, Shyamala Gopalan Harris. When she came here from India at the age of 19, she maybe didn't imagine this moment. But she believed so deeply in America where moment like this is possible:Kamala Harris pic.twitter.com/B7pbDr6Z5q

अन्य समाचार