इस वक्त नहीं लगाना चाहिए परफ्यूम, शास्त्रों में भी इस बात पर की गई है विस्तृत चर्चा..

शास्त्रों के मुताबिक रात में परफ्यूम लगाना हमारे शास्त्रों में मना किया गया है। कहा जाता है कि रात के समय नकारात्मक शक्तियों का समय होता है। इस समय में ये शक्तियां सक्रिय होती हैं और किसी को भी अपने वश में कर लेती हैं।

कुछ लोग रात को सोने से पहले भी परफ्यूम लगाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि रात में परफ्यूम लगाना अच्छा नहीं होता। जी हां, शायद आपको नहीं पता होगा लेकिन शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित है।
कहते हैं रात के समय खुशबूदार चीज़ों का इस्तेमाल करने से शरीर जल्दी ही नकारात्मक शक्तियों के वश में हो जाता है। कहने का भाव ये है कि कोई व्यक्ति रात के समय परफ्यूम लगाता ह
तो उसके शरीर की खुशबू से नकारात्मक शक्तियां (भूत-प्रेत) उसकी ओर आकर्षित होने लगती हैं। ये शक्तियां व्यक्ति के शरीर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर उसके शरीर में प्रवेश कर जाती हैं।
जिसके बाद इंसान नकारात्मक शक्तियों से परेशान रहने लगता है। यही कारण है कि हिन्दू शास्त्रों में रात के समय परफ्यूम या अन्य खुशबूदार चीजों को शरीर पर लगाने से मना किया गया है।

अन्य समाचार