अगर हड्डियां हो गई है कमजोर, तो करें इन चीजों का सेवन

अस्थियाँ या हड्डियाँ रीढ़धारी जीवों का वह कठोर अंग है जो अन्तःकंकाल का निर्माण करती हैं। यह शरीर को चलाने (स्थानांतरित करने), सहारा देने और शरीर के विभिन्न अंगों की रक्षा करने मे सहायता करती हैं साथ ही यह लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने और खनिज लवणों का भंडारण का कार्य भी करती हैं। अस्थियाँ विभिन्न आकार और आकृति की होने के साथ वजन मे हल्की पर मजबूत होती हैं। इनकी आंतरिक और बाहरी संरचना जटिल होती है। अस्थि निर्माण का कार्य करने वाले प्रमुख ऊतकों मे से एक उतक को खनिजीय अस्थि ऊतक, या सिर्फ अस्थि ऊतक भी कहते हैं और यह अस्थि को कठोरता और मधुकोशीय त्रिआयामी आंतरिक संरचना प्रदान करते हैं। अन्य प्रकार के अस्थि ऊतकों मे मज्जा, अन्तर्स्थिकला और पेरिओस्टियम, तंत्रिकायें, रक्त वाहिकायें और उपास्थि शामिल हैं। वयस्क मानव के शरीर में 206 हड्डियों होती हैं वहीं शिशुओं में 213 हड्डियाँ पायी जाती है | अगर हड्डियाँ हो गई है कमजोर, तो करें इन चीजों का सेवन- अखरोट- अखरोट के अंदर भरपूर मात्रा में ऐसे पोषक तत्व होते हैं। जिनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस होता हैं। रोजाना 3 अखरोट खाने से भी हड्डियों को मजबूती मिलती है। अंजीर- अंजीर हड्डियों की सेहत के लिए बहुत गुणकारी होती है। रोजाना सोते समय 3 अंजीर दूध के साथ खाए। ऐसा करने से कमजोर हड्डियां फिर से मजबूत होगी। मेथी दाना- हड्डियों से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच मेथी दाना रातभर भिगोकर रख दें। और सुबह उस पानी को छानकर मेथी दाने को चबाकर खाएं। ऐसा करने से भी हड्डियां मजबूत होती हैं। पालक- पालक भी हड्डियों में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आप पालक की सब्जी खा सकते हैं या पालक का जूस पी सकते है।

अन्य समाचार