छठ और दिवाली से पहले Good News, दरभंगा से तीन बड़े शहरों के लिए विमान सेवा आज से

दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा समेत मिथिलांचल के लोगों को दीपावली और छठ से पहले रविवार यानी 8 नवंबर को बड़ी सौगात मिलने वाली है। रविवार से दरभंगा से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए तीन जोड़ी स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू होने वाली है। 

फ्लाइट के ऑपरेशन शुरू होते ही दरभंगा इन तीन महानगरों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। मीलों की दूरियां चंद घंटों में तय होंगी। 20 सितंबर से ही रोजाना ऑपरेट होनी वाली तीन जोड़ी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। 8 नवंबर को इन छह फ्लाइटों में करीब 80 से 90 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं। इन तीनों शहरों से आने वाले यात्रियों की तादाद ज्यादा है। बिहार में दीपावली व छठ की उत्सवधर्मिता की वजह से अभी यहां से जाने वाले यात्रियों की तादाद कुछ कम है। 
नई उड़ान सेवाओं के शुरू होने से इस बार दीपावाली व छठ में मिथिलांचल या इससे सटे जिलों के लोग आसानी से घर आएंगे। उन्हें घर जाने के लिए अब पटना आने की मजबूरी नहीं होगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन तीनों फ्लाइट के 8 नवंबर से शुरू होने की घोषणा दो माह पहले पटना में की थी।
छह चेक-इन काउंटर है इस एयरपोर्ट में वायु सेना के अंतर्गत आने वाले दरभंगा एयरपोर्ट का एरिया 1,400 वर्गमीटर है। इस हवाई अड्डे के अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। छह चेक-इन काउंटरों वाला टर्मिनल भवन, सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं के साथ व्यस्ततम समय में 100 यात्रियों को संभालने में सक्षम है। इस हवाई अड्डे को बोइंग 737-800 जैसे विमानों के लिए अनुकूल है।
पहली उड़ान बेंगलुरु से 11:05 बजे लैंड करेगी, पहली टेकऑफ दिल्ली के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान बेंगलुरु से उड़ान भरकर 11.05 बजे दरभंगा एयरपोर्ट में लैंड करेगी। यही फ्लाइट दिल्ली के लिए 11.45 बजे दरभंगा से टेकऑफ करने के बाद दिल्ली 1:40 बजे दोपहर में पहुंचेगी। दिल्ली से 2.20 बजे रवाना होकर यह फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट पर शाम चार बजे लैंड करेगी। दरभंगा से शाम 4:30 बजे बेंगलुरु को रवना होगी और 6.55 बजे लैंड करेगी। मुंबई से 12.10 बजे रवाना होकर फ्लाइट 2.30 बजे दरभंगा लैंड करेगी और तीन बजे मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा। इसके मुंबई पहुंचने का समय शाम 6.10 बजे है।  

अन्य समाचार