बिहार चुनाव: एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार, एक्शन में आई कांग्रेस ने इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के सिर पर ताज सज रहा है। हालां​कि, चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आयेंगे। वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर महागठबंधन का उत्साह बढ़ गया है।

पढ़ें :- बिहार चुनाव: एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के सिर पर सजा ताज, सीएम नीतीश कुमार पिछड़े
इसी बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बता दें कि, तीनों चरण के मतदान के बाद सभी की नजरें 10 नवंबर को आने वाले परिणाम पर टिकी हुई हैं।
मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच सालों तक शासन करने के लिए किसे चुना है। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां आगे की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने अहम फैसला लेते हुए पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों रविवार को पटना पहुंचेंगे। दोनों केंद्रीय नेतृत्व के साथ वार्ता के बाद राजनीतिक गतिविधियों के बाद के परिणामों पर फैसला करेंगे।

अन्य समाचार