पानी का सेवन कम करने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, सेहत पर पड़ता है असर

1. पानी की कमी से शरीर में थकान महसूस होती है। जिसके कारण आप एनर्जी की कमी महसूस कर सकते हैं। पानी की कमी से सिरदर्द, उलझन, तनाव वगैरह समस्याएं हो सकती हैं। कम पानी पीने से सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।

2. शरीर में पानी की मात्रा कम होने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। जिससे पेट खराब, अपच और दर्द की समस्या हो सकती है। पानी की कमी के कारण शरीर से विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं। जिससे अंदर कई बीमारियां लगती हैं।
3. पानी की कमी से शरीर डिहाइड्रेड हो जाता है। पानी का सही मात्रा में सेवन करने से शरीर के खराब पदार्थ पसीने और यूरीन के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। जो कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। शरीर में पानी की कमी से खून जमने लगता है रक्त संचार सही से नहीं हो पाता जिस कारण दिल के रोगों जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4. सही मात्रा में पानी पीने से चेहरे में चमक आती है। लेकिन कम मात्रा में पानी पीने से चेहरे में झुर्रियां, दाग, मुंहासे, बेचान और रूखी त्वचा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कम पानी पीने की समस्या चेहरे की चमक भी खत्म कर सकती है।
5. कम पानी पीने से आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि इससे कब्ज की शिकायत हो जाती है। और आहार चर्बी के तौर पर आपके शरीर पर बढ़ता रहता है। इसके साथ ही शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो जाते हैं। जो कई बीमारियों का जन्म दे सकते हैं।
1 रुपए का यह खास नोट बना सकता है आपको करोड़पति, जानें क्या है इसकी खासियत.. - New! 150 फीट की ऊंचाई पर 5 स्टार खाने के साथ कर सकेंगे ताज का दीदार, जानिए कैसे Gazab! आठवीं पास ने बनाया ऐसा चूल्हा जो चाय भी बनाता है और बिजली भी - New! Hyundai ने लॉन्च किया All New i20, जानिए खासियत और कीमत IAS दूल्हा और IAS दुल्हन ने सिर्फ 500 रुपये खर्च करके की शादी, मसूरी में हुई थी मुलाकात
6. पानी की कमी मुंह में बदबू पैदा कर सकती है। कम पानी पीने से मुंह सूखने लगता है, जिसके कारण मुंह में बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं और सांसों से बदबू शुरू हो जाती है। मुंह की बदबू से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में यानी ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
7. पानी का अधिक सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। लेकिन कम पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि पानी की कमी से जोड़ों की चिकनाहट खत्म हो जाती है जिसके कारण दर्द बढ़ सकता है।

अन्य समाचार