इन चीजों के साथ दही बिलकुल न पिएं, जानिए जरूरी बातें

दही खाने से सेहत के साथ-साथ सुंदरता भी मिलती है, इसके अलावा दही को बहुत फायदेमंद भी माना जाता है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि चीजों का उपयोग कब और कैसे करना है और इनका सेवन करने का सही समय क्या है। अगर इन बातों पर ध्यान नहीं दिया जाए, तो जो चीजें स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद हैं, वे नुकसान भी करती हैं। आइए जानते हैं अगर आप दही के सही लाभ पाना चाहते हैं, वो भी बिना किसी नुकसान के, तो जानिए किन परिस्थितियों में दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए -

1 सर्दियों में - सर्दियों के दौरान दही का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इसकी वजह है कम तापमान। ठंड के मौसम में कम तापमान वाली चीजें खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है, इसलिए ठंड के मौसम में दही का इस्तेमाल करने से आपको फायदे के बजाय स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
2 बासी दही - दही का उपयोग तब तक सही है जब तक यह ताजा हो और इसका स्वाद खट्टा न हो। खट्टा और बासी दही कई स्वास्थ्य समस्याओं में नुकसान पहुंचा सकता है और सूजन भी पैदा कर सकता है।
3 रात में - रात में दही का उपयोग करना कभी भी उचित नहीं है। इसके दो बड़े कारण हैं, एक तो इसका पाचन देर से होता है, इसलिए रात में खाने से पाचन प्रभावित होता है, और दूसरा कारण यह है कि रात में तापमान कम होता है, इसलिए दही के सेवन से सर्दी, जुकाम या सिरदर्द हो सकता है। 4 जुकाम में - सर्दी, खांसी, जुकाम, कफ या बलगम की स्थिति में दही का सेवन बिलकुल न करें। इससे आपकी ये समस्याएँ और बिगड़ सकती हैं।
5 डर्मेटाइटिस - अगर आपको त्वचा संबंधी कोई समस्या है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही दही का सेवन करना चाहिए। अन्यथा यह एलर्जी या संबंधित समस्या को बढ़ा सकता है। 6 नॉन-वेज - मांसाहारी भोजन के साथ दही का सेवन बेहद हानिकारक या कहें, खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा दोनों भारी होने के कारण पाचन में भी समस्या हो सकती है या पेट भारी हो सकता है।
7 डायबिटीज और पाइल्स - डायबिटीज यानि शुगर के मरीजों को दही का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। इसके अलावा पाइल्स के रोगियों को भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

अन्य समाचार