एक माह से लापता महिला का शव बंद बोरी में बरामद

पूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामघाट वार्ड 44 निवासी 57 वर्षीय महिला बीबी सुमरत भान पिछले एक माह दस दिन से लापता थी। स्वजनों ने इस बीच काफी खोजबीन की। महिला का शव शनिवार को सौरा नदी के मरवा घाट से मुफस्सिल प्रशासन ने बरामद किया है।

बताया जाता है कि बीबी सुमरत भान पिछले एक माह दस दिन से लापता थी। बीती शनिवार सौरा नदी के मरवा घाट पर गांव की कुछ महिलाएं पाट छुड़ाने गयी तो नदी किनारे एक बंद बोरी से बदबू आ रही थी। इसपर महिलाओं ने बोरी को खोल कर देखा तो उसमें एक महिला का शव था। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते हीं दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र मो. जाकिर ने कपड़े से शव की पहचान की। जिसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को दी। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शव की स्थिति देखने से प्रथम²ष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एक माह पूर्व ही इसे नदी में फेंका है।

मृतक के पुत्र ने बताया कि हमलोगों की किसी से कोई दुश्मनी भी नही है। लेकिन शव को देखने से पता चलता है कि मेरी मां की हत्या की गयी है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि प्रथम²ष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर लिखित आवेदन दिया है जिसकी जांच की जा रही है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार