Health Update: सर्दियों में मूंगफली खाने वाले रहे सावधान, फायदे के साथ होते है ऐसे साइड इफेक्ट

इस साल की सर्दियों ने अब दस्तक देना शुरू कर दिया है| सर्दियों के अंदर हमारे भोजन और खाने पीने की चीजों में काफी बदलाव देखने को मिलता है| इस मौसम में लोग मूंगफली को बड़े ही चाव के साथ खाते है क्योकि हेल्थ बेनिफिट होने के साथ ही यह बहुत ही टेस्टी भी लगती है| मूंगफली के हेल्थ बेनिफिट की बात करे तो इसमें विटामिन, मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन के साथ ही फैटी एसिड भी प्रचुर मात्रा में होते है|अगर आप दिल के मरीज है और आपको नसों से सम्बन्धित किसी प्रकार का रोग है तो मूंगफली आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होती है| कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में भी मूंगफली सहायक है| इसके साथ ही पेट की बीमारी हो या स्किन से सम्बंधित कोई रोग हो, मूंगफली हर बीमारी में बहुत ही लाभदायक होती है| ऐसे में आप सोच रहे होंगे की मूंगफली ज्यादा खाना चाहिए| लेकिन इसके ज्यादा खाने से आपको नुकसान भी होते है| अगर आप ज्यादा मात्रा और रेगुलर मूंगफली का सेवन करते है तो इससे आपको साँस लेने में तकलीफ या फिर अस्थमा का अटैक जैसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है| इसके साथ ही आपको कई बार मूंगफली से एलर्जी भी हो सकती है जिसके कई साइड इफ़ेक्ट निकलकर सामने आते है| अगर आप थाइरोइड के पेशेंट है तो मूंगफली आपको बिलकुल नहीं खाना चाहिए| इसमें पाई जाने वाल संतृप्त वसा दिल के लिए नुकसानदायक होती है| इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में अफलेटोक्सिन पाया जाता है जो लीवर को बहुत ही नुकसान पहुंचाता है| आर्थराइटिस के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए क्योकि इससे जोड़ों की सुजन बढ़ जाती है|


अन्य समाचार