हथुआ में शिविर लगा चार सौ मरीजों का हुआ इलाज

हथुआ प्रखंड के मिर्जापुर में तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग चार सौ मरीजों का निशुल्क इलाज एवं दवा का वितरण भी किया गया। मैटी मेडिकल इस्टीच्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होमियोपैथ, नरैनिया के तत्वावधान में छह से आठ नवंबर तक शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें लकवा, मिरगी, ट्यूमर,टीबी सहित विभिन्न बीमारियों का निशुल्क इलाज व दवा का वितरण किया गया। प्राचार्य डा. अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। डा. नीतू,डा. शोभा, पूजा, प्रीती, तन्नु, प्रेमशीला, शिल्पी, अंजली, मुमताज तबसुम, पल्लवी, सपना, मनीषा, ममता, नीपू कुमारी, अभिषेक,निधि , अभय, रामाश्रय आदि विभिन्न रोगों के चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। व्यवस्था का संचालन मुखिया मदन लाल सिंह कुशवाहा ने किया।

अन्य समाचार